भाजपा को बड़ा झटका! BJP के दिग्गज नेता ने अचानक दिया इस्तीफा, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें
major setback for the bjp veteran bjp leader resigns
PM मोदी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे, मिला…

एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र मंडल…

रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य में से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र मंडल अध्यक्ष को भेजने के साथ ही उसे अपने सोशल मीडिया पेज पर भी सार्वजनिक कर दिया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार रवि भगत ने केवल संगठनात्मक दायित्व से ही नहीं, बल्कि भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है। सोशल मीडिया पर त्यागपत्र साझा किए जाने के बाद प्रदेश के राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। रवि भगत पिछले कुछ समय से पार्टी नेतृत्व के प्रति असहमति जताते रहे हैं। हाल के दिनों में उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से पार्टी नेतृत्व की आलोचना भी की थी।

ऐसे में उनके इस्तीफे को संगठन के भीतर असंतोष और आंतरिक मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि रवि भगत भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहने के साथ-साथ संगठन में राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। उनके इस्तीफे के बाद प्रदेश की राजनीति में नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है।