बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला

रुद्रपुर (Rudrapur News )से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। Ward नंबर-31 के पूर्व पार्षद, पार्षद पति और BJP नेता Sachin Munjal को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें एरेस्ट कर लिया है। बताते चलें कि ये कार्रवाई ट्रानजिट कैंम (Transit Camp) थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई है।
बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, 27 फरवरी 2025 को Fourth Senior Civil Judge, Rudrapur की अदालत ने साल 2021 में फैसला सुनाया था। दरअसल ये पूरा मामला रमेश कुमार धींगड़ा और सचिन मुंजाल से जुड़ा था। चेक बाउंस के इस मामले में कोर्ट ने सचिन मुंजाल को दोषी ठहराते हुए छह महीने की जेल और 70 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
चेक बाउंस से जुड़ा है मामला
इसके खिलाफ सचिन ने ऊधमसिंह नगर की अदालत में अपील दायर की थी। हालांकि सुनवाई के समय सचिन कोर्ट में पेश नहीं हुए। लगातार कोर्ट में पेश ना होने पर उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया।
उनकी गिरफ्तारी के बाद राजनिति में हलचल तेज हो गई है। बता दें कि सचिन लोकल पॉलिटिक्ट्स में एक एक्टिव चेहरा है। फिलहाल इस मामले में अगली सुनवाई कोर्ट के आदेश के बाद आएगी
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन