रामलीला के दौरान बड़ा हादसा : हनुमान बने कलाकार समेत 3 लोग आग से झुलसे, इनमें दो की हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें
Fire breaks out in Hanuman costume; 3 people sustain burns

दशहरा के दिन 20 अक्टूबर को रामलीला मंचन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रामलीला में हनुमान का किरदार निभा रहे कलाकारों के वेशभूषा में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर तीन लोग झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ADVERTISEMENTS

छत्तीसगढ़

के नगरी ब्लॉक के ग्राम छिपली में दशहरा के दिन 20 अक्टूबर को रामलीला मंचन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रामलीला में हनुमान का किरदार निभा रहे कलाकारों के वेशभूषा में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर तीन लोग झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मिट्टी तेल से आग लगाने का किया जा रहा था प्रदर्शन
मिली जानकारी के अनुसार, दशहरा के अवसर पर ग्राम छिपली के स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा था। इसी दौरान दर्शकों को आकर्षित करने के लिए लाई गई मिट्टी तेल इस्तेमाल आग लगाने की तरीका अपनाने के कारण। 

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=2112792779722256706&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fnews-in.feednews.com%2Fnews%2Fdetail%2Fed4f09f6950de5816d12a255e69923f1&sessionId=a69801462c1533876529d44ee364e8c35e062a05&theme=light&widgetsVersion=6a3ad42b224df%3A1778106238597&width=550px

नकली बाल और वेशभूषा में आग लगने से तीन लोग झुलसे
आशंका जताई जा रही है कि, मिट्टी तेल से निकली आग कलाकारों द्वारा पहने गए नकली बाल और वेशभूषा तक पहुंच गई, जिससे देखते ही देखते आग लग गई। इस हादसे में तीन लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए।

तीसरे घायल का घर पर चल रहा उपचार
बताया जा रहा है कि, हादसे में झुलसे हेमंत ध्रुव और सोम नाम के युवक की हालत गंभीर है। दोनों को बेहतर उपचार के लिए धमतरी के अस्पताल में रेफर किया गया है। वहीं, तीसरे घायल तोषण साहू की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और उसका घर पर ही उपचार चल रहा है।

चाइना लाइटर के इस्तेमाल से हादसे की आशंका
गौरतलब है कि, रामलीला मंचन के दौरान इस्तेमाल किए जा रहे आग निकालने वाले चाइना लाइटर से यह हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। इस घटना के बाद धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में आग और ज्वलनशील सामग्री के इस्तेमाल को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS