बेटी की शादी का इनविटेशन लेकर जा रहे पिता पर मधुमक्खियों ने किया हमला,मौत
एक परिवार के लिए अपने बच्चों की शादी का समय काफी खुशी भरा होता है लेकिन कई बार खुशियों में नजर लग जाती है और खुशियां गम में तब्दील हो जाती है एक ऐसा ही मामला उधम सिंह नगर के रामनगर क्षेत्र के सामने आ गए यहां पर रहने वाले बंगाली कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति जब अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड लेकर अपने रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे हैं उनके ऊपर मधुमक्खियों का हमला कर दिया जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई और इस खबर के सामने आने के बाद परिवार के साथ पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है बता दें कि उनकी बेटी की शादी 4 दिन बाद है ।मिली जानकारी के अनुसार नानकमत्ता बंगाली कॉलोनी निवासी राजन अपने रिश्तेदार विपुल मंडल के साथ शक्तिफार्म क्षेत्र में अपनी बेटी की शादी के निमंत्रण पत्र बांटने के लिए निकले थे।
वापसी में पालघर के पास उन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में राजन गंभीर रूप से जख्मी हो गए।राजन के तीन बेटे और दो बेटियां हैं छोटी बेटी की शादी होनी थी।बताया गया है कि रास्ते से जा रहे एक टीचर ने उन्हें अपने वाहने से हॉस्पिटल पहुंचाया लेकिन राजन ने ने हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



विरोध -सीजेआई CJI ने छात्रों को कहा था कॉकरोच उनके हाथों से नहीं लेंगे डिग्री
मिशन उत्तम शिक्षा- ट्रस्ट की प्रतिभाओं को छात्रवृति देने की मुहिम जारी
कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कार्यवाही कप लेकर ज्ञापन