सावधान आप गाजर खाते हैं उसके फायदे के साथ नुकसान भी जान लीजिए वरना आपकी लंका लग सकती है

ख़बर शेयर करें

हम रोजमर्रा की जिंदगी में अपने खाने के साथ सलाद में गाजर खाते हैं पता है कि गाजर की खूबियां क्या है उसके उसमे कितने हमें पोषक तत्व मिलते हैं जो हमारे शरीर के लिए जरूरी है पर आज हम जानेंगे कि गाजर हमारे लिए पोषक तत्व हो तो देता ही है लेकिन उसके साथ-साथ हमारे लिए ज्यादा गाजर खाना नुकसानदायक भी है जिसके कारण हमारे शरीर को बहुत बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है

Ad
Ad

The Blue Tick : Carrot uses :  लाल रंग की गाजर सामने पड़ी हो तो हर किसी का जी ललचा जाता हैं, लेकिन कभी सोचा हैं आपने गाजर भी आपकी लंका लगा सकती है। नहीं सोचा, तो आज हम आपको सब बाते इस लेख में बताने जा रहे है। ये सुन कर पढ़ कर आपके तोते उड़ सकते है।

गाजर को सुपरफूड कहा जाता है। लेकिन कई बार वो कहते हैं ना ज्यादा चीज भी नुकसान कर देती हैं, ऐसा ही मामला गाजर से जुड़ा भी हैं, जो आज हम आपको इस लेख में बताएंगे। हालांकि वैसे तो गाजर फायदेमंद है। लेकिन जो पहलू हम आपको बताएंगे वो शायद ही आपने सुना होगा। 

इस लेख में पहले आपको बताते हैं कि गाजर के बेनिफिट्स क्या हैं, फिर चर्चा करेंगे उसी बात की कैसे ये हमें यमराज तक पहुंचा सकती है। 

गाजर की सब्जी की बात हो या जूस की अथवा गाजरपाक एवं गजरेले की तो इसे हलवे के रूप में भी कई लोग खाना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ लोग इसे सलाद के रूप में खाते हैं। इसमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं जो शरीर को विभिन्न तरह की बीमारियों की चपेट में आने से बचाते हैं

स्वास्थ्य रहने के लिए सही खाना खाना बहुत महत्वपूर्ण है। आपके खाने में सभी विटामिन और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होना चाहिए, अगर आप सही और संतुलित डाइट खाते हैं। साथ ही मौसमी फल की अगर बात करे या फिर सब्जियों की बात करे तो इन्हें भरपूर खाना चाहिये। गाजर ऐसी ही मौसम की सब्जी है। गाजर खाने के फायदे में अगर बात करे तो इसमें कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स के साथ साथ पोषक तत्व शामिल हैं।

गाजर में विटामिन ए तो हैं ही साथ ही बीटा कैरोटीन भी हैं और विटामिन सी तथा अन्य विटामिन भी है। इसलिए हर व्यक्ति को हर दिन एक गाजर खाना चाहिए। यह सिर्फ हम ही नहीं बल्कि हर कोई कहता हैं, इतना ही नहीं वेलनेस कॉट ल्यूक कॉन्टिनहो भी कहते है। ल्यूक ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में कहा और एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बताया कि क्यों एक गाजर हर दिन खाना फायदेमंद है। वास्तव में, हर दिन गाजर खाने से शरीर की प्रतिरक्षा बढ़ती है और कैंसर जैसी घातक बीमारी का खतरा कम होता है।

कैरोटीनीमिया

गाजर में बीटा कैरोटीन नामक तत्व पाया जाता है, जिसे हमारा शरीर विटामिन ए में बदल देता है। यह तत्व हमारी आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में यह हमारे लिए काफी उपयोगी है। लेकिन ज्यादा मात्रा में गाजर के सेवन से शरीर में कैरोटीन की मात्रा बढ़ जाती हैं, जिससे आप कैरोटीनमिया से ग्रसित हो सकते हैं। इसकी वजह से आपकी त्वचा पर पीलापन नजर आता है।

पाचन संबंधी समस्या

फाइबर का अच्छा स्त्रोत होने की वजह से गाजर हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में खाने से शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ सकती हैं, जो हमारे लिए हानिकारक साबित हो सकती है। शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ने से कब्ज, गैस और आंत से जुड़ी समस्या हो सकती है।

नींद की समस्या

गाजर का ज्यादा सेवन करने से आपको नींद न आने की समस्या भी हो सकती है। दरअसल, गाजर में मौजद पीला भाग काफी गर्म होता है, जिसकी वजह से कई बार पेट में जलन आदि होने लगती है। खासतौर पर रात के समय यह समस्या बढ़ सकती है, जिससे आपकी नींद खराब हो सकती है।

गर्भवती महिला के लिए नुकसानदेय

गर्भवती महिलाओं को अक्सर आयरन की कमी पूरी करने के लिए गाजर,अनार खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन अधिक मात्रा में इसके सेवन से कई बार परेशानियां भी हो सकती हैं। अगर प्रेग्नेंसी में ज्यादा गाजर खाने से आपको उल्टी की समस्या हो सकती है।

यूरिन की समस्या

गाजर में भारी मात्रा में पानी मौजूद होता है। ऐसे में अगर आप जरूरत से ज्यादा गाजर का सेवन कर रहे हैं, तो इसकी वजह से आपको बार-बार पेशाब आने की समस्या भी हो सकती है।