बच गए बाई गॉड, भाजपा प्रभारी एवं अध्यक्ष का होलिकाफ्टर पेड़ से टकराते-टकराते बचा (देखें वीडियो)

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt. com

-->

शुक्र है कि आज बड़ी दुर्घटना घटने से टल गई। भाजपा के प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को हल्द्वानी से लेकर जा रहे हेलीकॉप्टर में अचानक पेड़ की टहनी से टकराते टकराते बच गया और हवा में लहरा गया।

शुक्र की बात है यह लहराने लहराते संभल गया और उसके बाद उड़ गया इस हेलीकॉप्टर में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट नैनीताल उधम सिंह नगर सीट के शहर प्रभारी विवेक सक्सेना समेत दो अन्य लोग भी सवार थे ।

होलीकफ्टर झूलता हुआ

जानकारी के अनुसार जब हेलीकॉप्टर उड़ा तो पायलट को यह समझ नहीं आया कि पेड़ की टहनियों मैदान की ओर बड़ी हुई है उड़ने के बाद वह पेड़ की टहनी से टकराते टकराते बच्चा और गोता खाने लग गया। लेकिन इसी बीच हेलीकॉप्टर थोड़ी देर के लिए हवा में असंतुलित हो गया ।

इसी बीच पायलट ने हेलीकॉप्टर को संभाल लिया और फिर आगे को बढ़ाते हुए निकाल दिया जिसके बाद वहां खड़े कार्यकर्ताओं की सांसों में सांस आई।

फिलहाल यह सुखद खबर है कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना नहीं हुई और हेलीकॉप्टर सुरक्षित यहां से निकल गया एफडीआई से प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी हल्द्वानी में कांग्रेस से आए कुछ लोगों की सदस्यता करने के बाद वापस लौट रहे थे