भाजपा नेता ने चुनाव के दौरान किया की यह हरकत ,बबाल होने पर बताया बेटी का रिश्ता

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

Kolkata maldaa skt. com

-->

इन दिनों देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी जोर-शोर से चल रही है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल के उत्तरी मालदा से एक मामला काफी तेजी से तूल पकड़ रहा है। जहां भाजपा के उम्मीदवार पर चुनाव प्रचार के दौरान एक लड़की को किस करने का आरोप लगाया जा रहा है।
हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जो पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रत्याशी की है। वायरल पोस्ट में भाजपा प्रत्याशी लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए एक गांव में गया हुआ है, जहां उसने एक लड़की के गाल पर किस किया। जिसका फोटो वायरल किया जा रहा है। इतना ही नहीं इस फोटो को राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस फोटो के वायरल होने के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस मुद्दे पर बवाल होना शुरू हो गया है। इस विवाद को बढ़ता हुआ देख भाजपा प्रत्याशी ने इसे अपने खिलाफ साजिश बताया है, और लड़की को अपना रिश्तेदार और बेटी जैसी बताया है।
सोशल मीडिया पर इस फोटो के वायरल होने के बाद फोटो में दिखाई दे रही लड़की का भी बयान सामने आया है। इस पोस्ट को लेकर उसने कहा है कि जिस समय यह घटना हुई उस दौरान उसके माता-पिता भी मौके पर मौजूद थे। साथ ही उसने कहा,’खगेन बाबू हमारे रिश्तेदार हैं। वह मुझे बचपन से देखते आ रहे हैं और बेटी की तरह प्यार करते हैं।’ लड़की ने यह भी कहा कि जो लोग ऐसी घटनाओं को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं, वे गंदी मानसिकता के हैं।