आखिर तय समय 40 मिनट से पहले बिगुल बजाने की जिद पर क्यों अड़ा, अधिकारियों पर हमलावर कांस्टेबल ! अब डाला गया जेल

ख़बर शेयर करें

देहरादून skt. com

Ad
Ad

पुलिस लाइन में मासिक परेड के दौरान तय समय 40 मिनट से पहले गूगल बजाने की जिद करने वाला रेगुलर कांस्टेबल आखिरकार पुलिस अधिकारियों पर हमलावर हो गया जिसके बाद उसे गिरफ्तार करने के साथ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है गूगल बजाने की जिम्मेदारी संभालने वाला यह कांस्टेबल आखिर हमलावर क्यों यह भी पूरी तरह से मिस्ट्री बनी हुई है ।

पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित की जा रही प्रातः कालीन परेड के दौरान शुक्रवार को पुलिस लाइन दून में नियुक्त बिगुलर हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार ने परेड ग्राउंड में उपस्थित अधिकारियों के साथ अभद्रता करते हुए आक्रामक होकर हमला करने का प्रयास किया गया साथ ही अनुशासनहीनता कर परेड को बाधित किया गया।बिगुलर पुलिस कर्मी ने की इस अनुशासनहीनता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए प्रकरण की जांच पुलिस अधीक्षक यातायात को सौंपी गई है।पुलिस कर्मी के विरुद्ध प्रतिसार निरीक्षक जगदीश चंद्र पंत, पुलिस लाइन ने थाना नेहरू कॉलोनी में संबंधित धाराओ में अभियोग पंजीकृत कराया गया। आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, न्यायालय ने आरोपी पुलिस कर्मी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
पुलिस लाइन में महीने की पहली परेड में बिगुल बजाने की जिद पर बिगुलर (बिगुल बजाने वाला हेड कांस्टेबल) ने अधिकारियों से अभद्रता कर डाली। आरोपी हेड कांस्टेबल इतना आक्रामक हो गया कि उसने अफसरों पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद एसएसपी अजय सिंह ने उसे तत्काल हिरासत में लेने के आदेश दिए। इसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

हमेशा की तरह हर शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड होती है। शुक्रवार को महीने की पहली परेड थी। इसका निरीक्षण करने के लिए एसएसपी अजय सिंह और जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वहां मौजूद थे। परेड की शुरुआत और अंत में बिगुल बजाया जाता है। यह जिम्मेदारी वहां पर हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार को दी गई है।


40 मिनट पूरी होने के बाद जितेंद्र कुमार को बिगुल बजाकर परेड की समाप्ति की घोषणा करनी थी।लेकिन, वह करीब 10 मिनट पहले ही अधिकारियों के पास जाकर बिगुल बजाने के लिए कहने लगा। इस पर अधिकारियों ने उसे मना किया और परेड पूरी होने पर बिगुल बजाने को कहा।
इस पर वह अधिकारियों से ही भिड़ गया। आरोप है कि उसने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की वर्दी तक पर हाथ डाल दिया। यही नहीं वह उन पर हमला भी करने लगा। इसके बाद एसएसपी अजय सिंह ने आरोपी जितेंद्र कुमार को हिरासत में लेने के आदेश दिए। इसके बाद आरआई जगदीश चंद्र पंत की तहरीर पर उसके खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कप्तान ने जितेंद्र को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। आरोपी जितेंद्र कुमार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।