निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रश्मि लमगड़िया ने दाखिल किया नामांकन,लगाए ये आरोप

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

अंकुर सक्सेना ।हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में इस समय छात्र संघ चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया दाखिल की जा रही थी इसी बीच अध्यक्ष प्रत्याशी रश्मि लमगड़िया ने अपना निर्दलीय चुनाव में खड़ी हुई और अपना नामांकन दाखिल किया इसी बीच उन्होंने अपना नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से रूबरू हुई और उन्होंने कहा कि संगठन के कुछ चुनिंदा लोगों के द्वारा उन्हें नकार दिया गया था

-->

जिसको लेकर उन्होंने कहा कि यह लड़ाई उनके मान-सम्मान की है और वह इस समय अपने मान सम्मान को लेकर मैदान में उतर चुकी है छात्र शक्ति के दम पर अपना चुनाव लड़ रही है साथ ही उन्होंने टिकट बेचने का आरोप लगाया इसी बीच उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाओं के सम्मान में एमबीपीजी के समस्त छात्र शक्ति खुद मैदान में उतर चुकी है उन्होंने कहा कि वह अपनी छात्र शक्ति के साथ है ना की किसी पार्टी के साथ यदि जो छात्र शक्ति कहेगी वह उसी का आव्हान करेंगी