अरविंद पांडे की बढ़ी मुश्किलें, अब इस BJP नेता ने लगाए जमीन कब्जाने के आरोप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
Arvind pandey brothers

गदरपुर विधायक अरविंद पांडे की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है, यही कारण है कि विधायक अरविंद पांडे और उनके भाइयों पर एक के बाद एक जमीन पर अवैध कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लग रहे है। ऐसा ही एक और मामला बाजपुर में सामने आया है।

ADVERTISEMENTS

अरविंद पांडे पर BJP नेता ने लगाए जमीन कब्जाने के आरोप

भाजपा नेता संजय बंसल ने गदरपुर विधायक अरविंद पांडे और उनके भाइयों पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन पर कब्जा करने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए बाजपुर कोतवाल नरेश चौहान को तहरीर दी। वहीं इसके बाद संजय बंसल ने एसडीएम अमृता शर्मा को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की।

संजय बंसल ने किया SDM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

ज्ञापन सौंपने के बाद, पीड़ित संजय बंसल ने SDM ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बंसल ने बताया कि MLA, उनके भाइयों और उनके कुछ रिश्तेदारों ने उनकी पुश्तैनी ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया है। जब उन्होंने विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़ित ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

बंसल का आरोप है कि केलाखेड़ा की एक बुजुर्ग महिला ने जब विधायक अरविंद पांडे और उनके भाइयों के खिलाफ आवाज़ उठाई, तो उन्हें भी बोलने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन जल्द ही सख्त कार्रवाई नहीं करता है, तो वह विरोध प्रदर्शन करने और भूख हड़ताल पर जाने के लिए भी तैयार हैं।

जांच के बाद होगी आगे की कार्यवाही: SDM

वहीं एसडीएम अमृता शर्मा ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसील चकबंदी और पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर कहा कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS