उत्तराखंड राजधानी में फिर गोलीकांड!, दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की सूचना

Dehradun man shot dead in Silver City: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। गोलीकांड का मामला सामने आ रहा है। यहां पर एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राजपुर रोड सिल्वर सिटी में जिम से बाहर निकलते हुए दो बदमाशों में युवक को गोली मारी।
देहरादून के सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
दरअसल राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी के पास दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। व्यक्ति जिम से बाहर निकल रहा था। तभी दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इस फायरिंग में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान सहस्त्रधारा रोड निवासी विक्रम सिंह से हुई है। बता दें कि बदमाशों ने तीन फायरिंग की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। एसएसपी सहित पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन