हल्द्वानी: तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक का कहर, वरिष्ठ डॉक्टर गंभीर रूप से घायल
ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी की ठंडी सड़क पर तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक ने एक वरिष्ठ चिकित्सक को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार डॉ. हरभजन सिंह, जो कृष्णा अस्पताल में वरिष्ठ डॉक्टर हैं, सड़क पार कर रहे थे तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि डॉक्टर हरभजन सिंह छिटककर कुछ दूरी पर जा गिरे, जिससे उनके सिर, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए कृष्णा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
वहीं, हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


