हल्द्वानी: कमिश्नर दीपक रावत का औचक निरीक्षण, ओवरलोड कैंटर सीज,देखे वीडियो
ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी: सड़कों पर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा की हकीकत जानने के लिए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक कैंटर वाहन को रुकवाया, जिसमें कैटरिंग के बर्तनों के साथ लगभग 9 लोगों को ठूंसकर ले जाया जा रहा था।
video- https://youtu.be/4IZxaZC8Olg?si=zv_Ip7Jz1HrWlxlt
ओवरलोडिंग और मानव सुरक्षा से खुलेआम खिलवाड़ देखकर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर ही वाहन को सीज करने के आदेश दिए और संबंधित अधिकारियों को नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी और लोगों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग हुई संपन्न