19 को सीएम के नाम का ऐलान, भव्य होगा शपथ ग्रहण समारोह

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में अगला सीएम कौन होगा इसका फैसला 19 मार्च को हो जाएगा। बीजेपी के विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक 19 मार्च को होनी है। इस बैठक में विधायक दल के नेता का नाम घोषित कर दिया जाएगा।
सूत्रों की माने तो 19 मार्च को सीएम के नाम का ऐलान होने के बाद 22 मार्च से पहले ही शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
वहीं बताया जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को एक भव्य इवेंट के तौर पर किए जाने की तैयारी की जा रही है। इस कार्यक्रम में बीजेपी के कई केंद्रीय नेता शामिल होंगे।
बीजेपी इस शपथ ग्रहण समारोह को पूरे राज्य भर में दिखाने की कोशिश कर सकती है। दरअसल बीजेपी शपथ ग्रहण समारोह को भव्य रूप में आयोजित कर न सिर्फ अपनी मजबूत वापसी का संदेश देना चाहती है बल्कि 2024 के आम चुनावों के लिए भी अभी से माहौल बनाने की तैयारी भी शुरु करना चाहती है।

-->