डीएम का निगम को अल्टीमेटम, 5 दिन में करें यह काम, video

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

टैक्सियों के संचालन एवम अतिक्रमण पर भी शीघ्र होगी कार्यवाही

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी skt .com

जिलाधिकारी नैनीताल ने नगर निगम पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है उन्होंने कहा कि ट्रेंचिंग ग्राउंड के बाहर सड़क में खुला कचरा फेक जाने पर लापरवाही हुई है।

इस लापरवाही पर नगर निगम के सिर पर ₹10000 का चालान भी लगाया है । कैंप कार्यालय में पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि निगम अगर 5 दिन में सारे कूड़े को ट्रेंचिंग ग्राउंड के अंदर नहीं फेंकता है तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी ।

शहर की अन्य समस्याओं दिन में मुख्य रूप से अतिक्रमण और गड्डोंके बारे में उन्होंने बताया कि गड्डों को त्वरित रूप से भरा जा रहा है तथा सड़कों को चलने लायक बनाया जा रहा है अतिक्रमण पर उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को देखा जा रहा है तथा अवैध रूप से टैक्सियों के संचालन जिससे केमौ तथा रोडवेज के एरिया में अतिक्रमण को भी लंबे समय से बनी एक समिति देख रही है ।नए एसडीएम के आने के बाद इस मामले को दोबारा दिखाया जा रहा है सड़क सुरक्षा समिति इस मामले को देख रही है तथा पूरी रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी ।

इससे पहले भी इस पर कार्रवाई हुई थी वहां पर कुछ स्थानों को लेकर मतभेद हुए थे अब उन पर बातचीत करके उन्हें निपटाया जाएगा।

नैनीताल चातन लॉज में मरम्मत के नाम पर निर्माण कर रहे लोगों के खिलाफ भी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी क्योंकि इस भूमि पर भार सहने की शक्ति कम हो गई है इसलिए नए निर्माण की अनुमति नहीं दी गई है इसके बावजूद भी जिन लोगों ने कटों को रखकर निर्माण किया है उनका चालान करके उन्हें आगे निर्माण न करने की भी चेतावनी दी है


ADVERTISEMENTS