#Bijali #vibhagबिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने मारा यहां छापा, एक्शन से मची खलबली
रूड़की में देहरादून से गई विजिलेंस की टीम ने उपखंड अधिकारी कार्यालय विद्युत विभाग के जेई एवं एसडीओ के साथ पिरान कलियर क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं को रंगे हाथ पकड़ा।
विजिलेंस की टीम ने मारा पिरान कलियर क्षेत्र में छापा
गुरुवार को देहरादून से गई विजिलेंस की टीम रूड़की पहुंची। इस दौरान पिरान कलियर क्षेत्र में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 11 उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए पकडे गए। इस दौरान टीम ने उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।
11 उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत मुकदमा दर्ज
विजिलेंस सहायक अभियंता विकास कुमार का कहना है कि काफी लंबे समय से पिरान कलियर क्षेत्र में बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान 11 उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेग।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी शुद्धिकरण मामले का जिन्न फिर सक्रियशुद्धिकरण की जांच के आईओ बने एएसपी टिहरी
उत्तराखंड – एमबीबीएस के प्रवेश में फर्जी सर्टिफिकेट से हथियाई सीटें
युवक पर झपटा गुलदार, दराती से किया पलटवार भागा दुम दबाकर