Almora forest fire : एयर एम्बुलेंस से एम्स दिल्ली शिफ्ट किए जाएंगे घायल वनकर्मी, CM ने दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें



बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि की चपेट में आए चारों घायल वनकर्मियों को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी बेस अस्पताल से दिल्ली एम्स एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर दो एयर एम्बुलेंस से दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

बता दें गुरुवार को अल्मोड़ा के बिन्सर वन्यजीव विहार में वन कर्मियों की बोलेरो गाड़ी वनाग्नि की चपेट में आ गई थी। इस हादसे में चार वनकर्मियों की मृत्यु हो गई थी। जबकि चार वनकर्मी झुलस गए थे। जिन्हें एयर लिफ्ट कर हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन चारों वन कर्मियों को दो एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स में भर्ती कराने के निर्देश दिए हैं।

घायलों वनकर्मियों का विवरण
कृष्ण कुमार (21) (वन कर्मी)
भगत सिंह भोज (38) (वन कर्मी)
कैलाश भट्ट (44) (वन कर्मी)
कुंदन नेगी (44) (पीआरडी जवान)

ADVERTISEMENTS