गुरुवार को इस जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी

ख़बर शेयर करें


रुद्रपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 9 जुलाई 2026 को जनपद उधम सिंह नगर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन-चमक और आकाशीय बिजली के साथ अत्यंत तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए 9 जुलाई (गुरुवार) को जनपद के सभी सरकारी, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी के आदेश में कहा गया है कि भारी वर्षा के कारण जलभराव, पेड़ गिरने, विद्युत आपूर्ति बाधित होने तथा आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।


प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और तहसीलों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों एवं संस्थानों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है