उत्तराखंड में अगले 3 दिन मौसम का ‘अलर्ट मोड’! IMD की चेतावनी के बाद सरकार एक्शन में, लोगों के मोबाइल पर……

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य सरकार भी पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है और आपदा से निपटने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के अनुसार, संवेदनशील और जोखिम वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को Emergency SMS Alert भेजे जा रहे हैं, ताकि खराब मौसम के दौरान लोग सतर्क रहें और समय रहते सुरक्षित स्थानों पर जा सकें।

बारिश को देखते हुए रुद्रप्रयाग, केदारनाथ सहित कई पर्वतीय जिलों में प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग, चारधाम यात्रा मार्ग और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और सभी संबंधित विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 4 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में प्रशासन ने स्थानीय लोगों और चारधाम यात्रियों से नदियों, बरसाती नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

प्रशासन ने लोगों से बिना जरूरत यात्रा करने से बचने, मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर रखने और केवल आधिकारिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। सरकार का कहना है कि समय रहते सतर्कता बरतने से किसी भी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सकता है।