गंगोलीहाट तहसील में परिवार के कई लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी ने दी जान, इस अवस्था में मिला शव

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र के युवक ने अपनी पत्नी सहित परिवार की तीन महिलाओं की हत्या करने के बाद सोमवार को मौत को गले लगा लिया है। आरोपी संतोष राम (40) का शव घटना के चार दिन बाद आज सोमवार को दवाली बगड़ तोक के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला।

ADVERTISEMENTS

बता दें पुलिस की पूरी टीम पिछले चार दिनों से आरोपित संतोष राम की खोजबीन कर रही थी। आरोपित परिजनों की हत्या के बाद फरार हो गया था। सोमवार को संतोष राम का शव गांव से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर पेड़ से लटका मिला। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह ने बताया की शव सड़ने लगा था। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र के युवक संतोष राम ने अपनी पत्नी, ताई, बहन (ताई की बेटी) और बहु (भाभी) की हत्या कर फरार हो गया था। जिसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पूरे हत्याकांड के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई थी

ADVERTISEMENTS