कच्चे तेल की क़ीमतों में कल 4% से ज्यादा गिरावट के बाद 27 मई को भी गिरावट जारी , भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों का क्या हाल?

ख़बर शेयर करें

पश्चिम एशिया में बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच गिरता तेल का भाव

Crude oil petrol diesel prices in India on 27 may 2026
कच्चे तेल का दाम 94 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचा, क्या है आज का पेट्रोल-डीजल भाव

आज भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कच्चे तेल की कीमतों में कल के जैसे 27 मई 2026 को भी गिरावट जारी है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद कल क्रूड ऑयल की कीमत में शुरुआती तेजी के बाद दिन में 4% से ज्यादा की गिरावट रिकॉर्ड हुई थी। आज बुधवार सुबह 6.15 बजे WTI क्रूड की कीमत 0.93% की गिरावट के बाद 93.031 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। ब्रेंट क्रूड की कीमत आज 0.58% को गिरावट के बाद 98.992 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज भी 102.12 रुपये प्रति बैरल पर बनी हुई है।
इस समय बाजार में दोनों ही प्रकार की संभावनाएं जताई जा रही है। निवेशकों ने अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की प्रगति के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ती अनिश्चितताओं का आकलन किया है। जिसके कारण बढ़ते तनाव के बीच भी क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ाने के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं।

अमेरिका ईरान के बीच तनाव की स्थिति

पिछले सप्ताह के अंत में अमेरिका और ईरान दोनों की तरफ से संकेत मिल रहे थे कि तनाव जल्द ही समाप्त हो सकता है। लेकिन हाल ही में अमेरिका के द्वारा किए गए हमले और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के बयान के बाद स्थिति साफ हो गई है कि अभी समझौता होने में समय लग सकता है।

अमेरिकी विदेश मंत्री का कहना है कि होर्मुज से बिना टोल का भुगतान किए जहाजों की आवाजाही की गारंटी देना और तेहरान की फ्रिज की गई संपत्तियों को रिलीज करने की परमिशन देने जैसे कई मुद्दों पर अभी बात नहीं बन पाई है। इनके कारण समझौता पूरा होने में समय लग सकता है। तनाव बढ़ता देख संयुक्त अरब अमीरात, कतर और सऊदी अरब आदि के द्वारा भी अमेरिकी प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप को कूटनीति का रास्ता अपनाने की सलाह दी जा रही है। पश्चिम एशिया तनाव को लेकर बदलती परिस्थितियों से ग्लोबल बाजार प्रभावित हो रहा है।

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

15 मई 2026 के बाद भारतीय तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में चार बार इजाफा कर दिया है। हालांकि आज कीमती स्थिर बनी हुई हैं।

भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव यहां चेक करें

शहरपेट्रोल की कीमत ( रुपये प्रति लीटर )डीजल की कीमत ( रुपये प्रति लीटर )
नई दिल्ली102.1295.20
कोलकाता113.4799.82
मुंबई111.2197.83
चेन्नई108.2099.98
गुडगाँव102.7795.44
नोएडा101.9295.37
बैंगलोर110.8998.80