आखिर क्यों शिक्षा मंत्री ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामे नेताओं को कहा गिद्ध

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हाय रानी तितली दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति भी जरूर करता है और बीते दिन कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में गए नेता पर तीखा जुबानी हमला किया। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शिक्षा मंत्री ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए नेता को गिद्ध कह डाला। वो यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि गिद्ध भले कितना ऊंचा उड़ ले, लेकिन उसकी नजर हमेशा सड़े-गले पर ही रहती है।

ADVERTISEMENTS


वहीं बता दें कि पिछले दिनों बाजपुर में कांग्रेस नेता यशपाल आर्य के काफिले पर हुए हमले के पीछे अरविंद पांडेय का हाथ होने की बातें उड़ाई जाने पर उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य उनके बड़े भाई की तरह हैं। उन्होंने हमेशा ही यशपाल आर्य को अपना बड़ा भाई के समान माना है। अरविंद ने कहा कि यशपाल प्रदेश की राजनीति का प्रमुख चेहरा हैं। उन्होंने सरकार में कईं अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। उन्हें हमले के पीछे मेरा हाथ होने जैसी बातें नहीं उड़ानी चाहिए। इतना कहते-कहते शिक्षा मंत्री उनकी तुलना गिद्ध से कर गए।
अरविंद पांडे ने य़शपाल आर्य पर हमला करते हुए कहा कि वो कितना ऊंचा उड़ ले, लेकिन उसकी नजर हमेशा सड़े-गले पर ही रहती है। इस पर यशपाल आर्य की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS