हरिद्वार पहुंची अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां, हरकी पैड़ी में किया विसर्जन- Dharmendra Asthi Visarjan in Haridwar

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

dharmendra-asthi-visarjan IN HARIDWAR

Dharmendra Asthi Visarjan in Haridwar: बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद अब उनकी अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। जिसके लिए मंगलवार को सनी देओल अपने परिवार सहित हरिद्वार पहुंचे। जहां अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम बिल्कुल निजी रखा गया। देओल परिवार इस दौरान पीलीभीत हाउस में ठहरे है। कहा जा रहा है कि बुधवार यानी आज वीआईपी घाट पर अलसुबह अस्थि विसर्जन किया गया।

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार पहुंची अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां Dharmendra Asthi Visarjan in Haridwar

बता दें कि 24 नवंबर को अभिनेता धर्मेंद्र इस दुनिया को अलविदा कह गए। देश-विदेश में उनके फैंस ने उनके निधन पर शोक जताया। ऐसे में आज अलसुबह विधि विधान से गंगा में उनकी अस्थियां विसर्जित की गई। जिसके लिए धर्मेंद्र के बेटे अभिनेता सनी देओल व परिवार के बाकी सदस्य हरिद्वार पहुंचे।

बुधवार तड़के की गई अस्थियां विसर्जित

परिवार ने ना सिर्फ मीडिया कर्मियों बल्कि अपनी निजी सुरक्षा कर्मियों से भी दूरी बनाई रखी। अस्थि विसर्जन के लिए वीआईपी घाट पर जरूरी तैयारियां मंगलवार शाम को ही पूरी कर ली गई।

हरकी पैड़ी और वीआईपी घाट में प्रशंसक की भीड़

ये कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा गया। हालांकि खबर लीक होने के बाद धर्मेंद्र के प्रशंसक हरकी पैड़ी और वीआईपी घाट पहुंचना शुरू हो गए। ऐसे में भीड़ से बचने के लिए आज सुबह तड़के में अस्थि विसर्जन किया गया।

ADVERTISEMENTS