नैनीताल: पर्यटक की जेब काटकर मोबाइल चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल में कम उम्र का एक लड़का, महिला पर्यटक की जेब से मोबाइल चोरता सी.सी.टी.वी.में कैद हुआ है। शिकायत मिलने पर अब पुलिस उस नन्हें चोर की तलाश कर रही है।नैनीताल में मल्लीताल के नयनादेवी मंदिर के समीप दिल्ली से घूमने आई एक महिला पर्यटक का मोबाइल फोन चोरी हो गया। महिला ने इसकी शिकायत कोतवाली में लिखाई। पुलिस ने सी.सी.टी.वी.फुटेज खंगाले तो उन्हें एक नाबालिग लड़का पर्यटक की जेब से मोबाइल निकालते नजर आया।जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी कृतिका अपने दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने पहुंची थी। वह शनिवार की शाम चाट पार्क में टहल रही थी और चूर्ण की दुकान से सामान खरीद रही थी। जेब मे हाथ डालने पर कृतिका को पता चला की उनका मोबाइल कहीं गायब हो गया है। काफी देर तक उनका आईफोन नहीं मिला तो उन्होंने इसकी शिकायत की।सी.सी.टी.वी. फुटेज की जांच की तो चूरन की खरीददारी करने के दौरान नाबालिग चोर पीछे से आकर कृतिका के बगल में चिपककर खड़ा हो गया। इस दौरान उसने अपनी जेब से एक झोला निकाला और कृतिका की जेब से मोबाइल निकालकर उसमें डाल लिया और चलता बना। पुलिस मामले की जांच कर सी.सी.टी.वी.फुटेज खंगाल रही है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS