मंच पर ही जिला पंचायत सदस्य से भिड़े विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, जानें क्यों आया गुस्सा

ख़बर शेयर करें

premchand-agarwal-clashed-jila-panchayat-sadaya-vineeta

उत्तराखंड सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान में ऋषिकेश से भाजपा विधायक प्रेमचंद अग्रवाल की एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य विनीता लालमणि रतूड़ी मंच पर ही आपस में उलझ गए। दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

देखे वीडियो- https://youtube.com/shorts/C-xGgwsxuKE?si=PCzawY0ualSy29G9

मंच पर ही जिला पंचायत सदस्य से भिड़े विधायक प्रेमचंद अग्रवाल

बता दें ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद ने मंच से कहा कि वह क्षेत्र में करोड़ों रुपए की विकास योजनाएं संचालित करा रहे हैं और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उनके इस बयान पर जिला पंचायत सदस्य विनीता लालमणि रतूड़ी ने कड़ा ऐतराज जताते हुए विधायक पर पंचायत प्रतिनिधियों की उपेक्षा और अपमान करने का आरोप लगाया।

विधायक पर लगाया जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का आरोप

वहीं रतूड़ी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के जनप्रतिनिधियों की अनदेखी कर विकास की बात करना गलत है और पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मान मिलना चाहिए। उनका आरोप था कि विधायक द्वारा बार-बार पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को कमतर आंकने की कोशिश की जा रही है। मंच पर दोनों के बीच हुई इस बहस के बाद कार्यक्रम का माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया।