#Accident@ haldwaniबाइक-स्कूटी की भिड़ंत, युवक की मौत 3 गंभीर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हaldwani skt. com

-->

हल्द्वानी। हल्द्वानी में भर्ती वाहनों के दबाव और अनियंत्रित तरीके से वाहनों के संचालन से लगातार दुर्घटनाएं करती जा रही है जिसकी वजह से लोगों को अपनी जिंदगी से भी हाथ धोना पड़ रहा है वही एक ऐसी घटना में बाइक और स्कूटी की टक्कर से जहां चार लोग गंभीर पुरुष से घायल हुए उनमें से उपचार के दौरान युवक की मौत होने से घर में कोह राम मचगया

जानकारी के मुताबिक यहां लालडांठ इलाके में बाइक और स्कूटी की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि तीन का उपचार चल रहा है।


जानकारी के अनुसार हर्षिता गार्डन बिठौरिया में रहने वाला 18 वर्षीय शिवम पुत्र बनवारी लाल खेती-बाड़ी का काम करता था। बताया जाता है कि वह अपने पिता बनवारी के साथ बाजार आया था। वापस लौटते समय लालडांठ शांतिनगर के पास उनकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी से टकरा गई। इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोग घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया।


जहां देर रात शिवम की मौत हो गई। जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों के बारे में जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतक के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।