#haldwani #trafficहल्द्वानी में ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी निजात, तैयार किया जा रहा सुगम यातायात प्लान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के साथ ही यहां जाम की समस्या भी बढ़ती जा रही है। इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन काम कर रहा है। हल्द्वानी शहर को आने वाले दिनों में जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। इसके लिए डाईजी ने सुगम यातायात प्लान तैयार कर लिया है।

-->

ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी निजात
हल्द्वानी शहर के यातायात को लेकर डीआईजी कुमाऊं नई कार्य योजना बनाने जा रहे हैं। डीआईजी कुमाऊं योगेंद्र सिंह रावत ने बताया की कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को कैसे सुगम यातायात मिले इस पर कार्य किया जा रहा है।

तैयार किया जा रहा सुगम यातायात प्लान
डीआईजी कुमाऊं के मुताबिक चौराहों का चौड़ीकरण और बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण पर कार्रवाई करनी होगी। इसके लिए पुलिस पूरी तरह से एक्टिव होने जा रही है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को लेकर वर्तमान में सुगम यातायात और दीर्घकालिक योजना दोनों पर कार्य किए जाने की आवश्यकता है। जिस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जल्द ही शहर में सुगम यातायात के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।