श्रीनगर एयरपोर्ट पर हादसा!, IndiGo विमान का ब्रेक सिस्टम फेल

श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर IndiGo का विमान हादसे का शिकार हो गया। लैंडिंग के बाद यात्रइयों वाला एक विमान टैक्सी करते हुए एयरोब्रिज की तरफ तजा रहा था। तभी वो रनवे पर एक पोल से टकरा गया। हालांकि गनीमत ये रही कि कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।
श्रीनगर एयरपोर्ट पर IndiGo विमान का ब्रेक सिस्टम फेल
अधिकारियों के मुताबिक, सुबह करीब नौ बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 ने नवी मुंबई से उड़ान भरी थी। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी थी। अधिकारियों ने बताया, “नवी मुंबई से श्रीनगर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 225 (VT-NOG) के साथ श्रीनगर एयरपोर्ट पर बे नंबर 06 पर पार्क किए जाते समय एक घटना हुई। पार्किंग की प्रक्रिया के दौरान विमान VDGS पोल से टकरा गया.”
हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा
अधिकारियों ने घटना की पुष्टि कर कहा कि इंडिगो फ्लाइट से जुड़ी ये मामूली घटना थी। उन्होंने कहा, “घटना की वजह और उससे जुड़ी परिस्थितियों की जांच संबंधित अधिकारी तय प्रक्रियाओं के अनुसार करेंगे। जांच पूरी होने के बाद ही सही वजह का पता चलेगा और अभी इस बारे में कोई नतीजा नहीं निकाला जा रहा है।”
सवार यात्रियों की जानकारी नहीं
हालांकि, इंडिगो या अधिकारियों ने अभी तक फिलहाल विमान में कितने लोग स्वार थे उनकी संख्या के बारे में आधिकारिक सूचना नहीं दी है।
सभी यात्री सुरक्षित
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने इस बात की पुष्टि की है कि सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित है। किसी को भी चोट नहीं आई है। पार्किंग के दौरान विज़ुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के पोल से विमान टकरा गया था। जिसके बाद सभी को टविमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, सूत्रों की माने तो टक्कर से विमान के अगले हिस्से (नोज़ कोन/नोज़ सेक्शन) को नुकसान हुआ है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



उत्तराखंड -दुःखद यहाँ जंगल में घास काट रही महिलाओं पर भालू का हमला 1 की मौत, दूसरी गंभीर
रियल स्टेट फर्मों में छापेमारी