कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने वाला अब्दुल आया पुलिस की गिरफ्त में

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

पुलिस ने इस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर नजदीकियां बढ़ाने के बाद लड़कियों को अपने जाल में फंसाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी केवल नाबालिग ही नहीं, बल्कि अब तक कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म कर चुका है।

ADVERTISEMENTS


अब्दुल कलाम निवासी सिंघनीवाला, सहसपुर ने सिमरन नाम से अपनी फर्जी आइडी बनाकर नबालिग के साथ दोस्ती की और फिर उसकी अश्लील फोटो ले ली। इसके बाद आरोपित ने उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर सेलाकुई और ऋषिकेश स्थित गेस्ट हाउस में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी।


पुलिस के अनुसार आरोपी अब्दुल कलाम और ऋषिकेश स्थित गेस्ट हाउस के मालिक के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार को आरोपित अब्दुल कलाम को सहारनपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर फर्जी आइडी बनाकर लड़कियों से बातचीत करता है।
जो लड़की उसके जाल में फंस जाती, उसे अलग-अलग जगह बुलाता और उसके लिए खरीदारी करता था। लड़कियां जब पूरी तरह से उस पर भरोसा कर लेती हैं तो वह सेलाकुई और ऋषिकेश में अपने दोस्त के गेस्ट हाउस में लेकर जाता और उनके साथ दुष्कर्म करता। आरोपी अब तक चार-पांच लड़कियों के साथ दुष्कर्म कर चुका है।

ADVERTISEMENTS