भारी बारिश के बीच उत्तराखंड में दिल दहला देने वाला मंजर, पहाड़ी खिसकने से भरभराकर गिरा मकान-देखे-VIDEO

उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मॉनसून पूरे प्रदेश में आ चुका है और आज मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल समेत प्रदेश के कई जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। चेतावनी के बीच देहरादून समेत भारी बारिश से पहाड़ों में हाहाकार मचा है। इस बीच लैंडस्लाइड की घटना सामना यह है जहां भर भरा कर मकान गिर गया टिहरी गढ़वाल से तबाही का एक खौफनाक मंजर सामने आया है। पहाड़ी खिसकने से एक मकान भरभराकर गिर गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
घटना जनपद टिहरी की तहसील धनोल्टी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 707ए पर हुई। यहां कद्दूखाल क्षेत्र में होटल निर्माण के लिए की जा रही खुदाई के दौरान पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक खिसक गया। घटना में एक पुराना व खाली पड़ा भवन क्षतिग्रस्त होकर भरभरा गिर गया। हालांकि समय रहते एहतियाती कदम उठाए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना एक व्यक्ति की ओर से होटल निर्माण कार्य के लिए कराई जा रही खुदाई के कारण हुई है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। साथ ही आसपास के लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। एक भवन भरभरा कर गिरा है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


