होटल में चल रहा था अय्याशी का अड्डा! डबल पैसे देकर स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी करते थे मौज-मस्ती, पुलिस पहुंची तो इस हाल में मिले कपल
पुलिस ने शहर के होटल फूड गैराज में अय्याशी का अड्डे पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने होटल से दो युवक को दो…
मुरैना: मुरैना में अय्याशी के अड्डे पर एक बार फिर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर के होटल फूड गैराज में अय्याशी का अड्डे पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने होटल से दो युवक को दो युवतियों के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। आरोप है कि होटल मालिक स्कूल- कॉलेज के छात्र-छात्राओं को महंगे दामों पर कमरे किराए पर देथे थे।
जानकारी के मुताबिक, पिछले कई दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि होटल फूड गैरेज में कॉलेज ट्यूशन पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अय्याशी के लिए कमरे दिए जाते हैं। आरोप है कि सिटी कोतवाली एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नाक के नीचे बीच बाजार में अय्याशी का अड्डा चल रहा था। बड़े अधिकारियों के हस्ताक्षेप के बाद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहिया बाजार स्थित फूड गैरेज होटल पर कार्रवाई की गई। होटल पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने 4 युवतियां 1 युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कुछ युवक कूदकर भाग निकले।
गौरतलब है कि इससे पहले जिला सिटी कोतवाली और सिविल लाइन थाना पुलिस ने सीएसपी दीपाली चंदौलिया के नेतृत्व में सैयद नहर के पास स्थित होटल कृष्णा पैलेस में संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की थी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान होटल से 4 युवतियां और 1 युवक पुलिस के हाथ लगे, जबकि कुछ युवक होटल से कूदकर भागने में सफल हो गए थे।बताया जा रहा है कि होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से चार युवतियों और एक युवक को पकड़ा था। वहीं, कुछ युवक पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही होटल से कूदकर फरार हो गए। पुलिस फरार युवकों की तलाश में जुटी है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


