लालकुआं में दो किशोरियों को धन का प्रलोभन देखकर दुष्कर्म करने की साजिश नाकाम… युवक हिरासत में…

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं। नगर में निवास करने वाली दो नाबालिक किशोरियों ने युवक पर प्रलोभन देकर जबरन दुष्कर्म के लिए जंगल की ओर ले जाने का आरोप लगाया। मामले में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के भारी विरोध के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर में निवास करने वाली दो नाबालिक किशोरियों ने वार्ड नंबर 1 में रहने वाले युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि युवक ने उन्हें धन देने का प्रलोभन देकर जंगल की ओर चलने को कहा, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वह हमें जबरन जंगल की ओर ले जाने लगा, इसके बाद किशोरियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। यह खबर जैसे ही आसपास के युवकों को लगी तो उन्होंने उक्त युवक को पकड़ लिया, तथा उसके द्वारा की गई उक्त हरकत का विरोध करने लगे। इसी बीच मौके पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता हिंदूवादी नेता सुभाष नागर के नेतृत्व में पहुंच गए। उनके द्वारा मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद हिंदूवादी स्थानीय कार्यकर्ता कोतवाली में पहुंच गए। और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इसके बाद शाम तक हिंदूवादी कार्यकर्ताओं का कोतवाली में जमावड़ा लगा हुआ था। तथा पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही थी। साथ ही पीड़िता दोनों किशोरियों से भी महिला पुलिसकर्मियों द्वारा बातचीत की जा रही थी। बाद में पुलिस द्वारा जांच की गई तो पता चला कि जिस किशोरी से मुस्लिम युवक का विवाद हुआ वह किशोरी भी मुस्लिम समुदाय से ही थी। इसके बाद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता वापस लौट गए

ADVERTISEMENTS