8 नवंबर को लगने वाला है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, वृषभ और मिथुन समेत इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगने वाला है. इस दिन कार्तिक पूर्णिमा भी है. बता दें ये ग्रहण मेष राशि में लगने वाला है. भारत में भी ये देखा जा सकेगा. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस बार का चंद्र ग्रहण बेहद खास है. इस आखिरी चंद्र ग्रहण पर ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है. चलिए जानते हैं आखिर किन राशियों पर इस चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा असर पड़ने वाला है.

ADVERTISEMENTS

किन राशियों पर ज्यादा प्रभाव?

साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का असर राशियों पर भी होगा. चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा असर पांच राशियों पर होगा. इन 5 राशियों में वृष, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि शामिल है. इन राशियों के जातकों को बहुत संभलकर रहने की सलाह दी गई है. ज्योतिषों के मुताबिक इन 5 राशि के जातकों को सेहत, आर्थिक, करियर जैसी चीजों का ख्याल रखने होगा. अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आपको आर्थिक और व्यवसाय के मोर्चे पर नुकसान झेलना पड़ सकता है.

कब लगेगा चंद्र ग्रहण ?

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को भारतीय समय के अनुसार शाम 5.32 मिनट पर दिखाई देगा और शाम 6.18 मिनट पर खत्म होगा. बता दें, इसका सूतक काल मान्य होगा. गौरतलब है कि चंद्र ग्रहण भारत के साथ उत्तरी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिन्द महासागर, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के कई हिस्सों में दिखाई देगा

ADVERTISEMENTS