अभी- अभी हल्द्वानी-मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, मची अफरा-तफरी,देखे video

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में अपराधी मानसिकता और करतूत वाले लोग बेलगाम हो चुके हैं। न पुलिस का खौफ न प्रशासन का डर…

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी में खुलेआम गुंडागर्दी की यह तस्वीर रविवार को उस वक्त सामने आई जब एक युवक पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। नैनीताल रोड पर सिविल कोर्ट के पास हुई इस वारदात से हड़कंप की स्थिति बन गई। व्यस्ततम नैनीताल रोड के किनारे खुलेआम गुंडई की ये तस्वीर साफ बता गई कि हल्द्वानी में किस कदर अपराधी मौज काट रहे हैं।

video link- https://youtu.be/GuochFmCCw0?si=T8T1kjYzWrp5rY30

जजी कोर्ट के बाहर हुए इस गोलीकांड में युवक के सिर पर गोली लगी है जिसे गम्भीर हालत में निजी अस्पताल में कराया भर्ती कराया गया है।

घायल युवक का नाम हनी प्रजापति बताया जा रहा है जो बेलेजली लॉज में रहता है। आपसी कहासुनी को लेकर यह गोलीकांड सामने आया है।

वहीं, गोलीकांड की खबर लगते ही अस्पताल में भारी भीड़ जुट गई। दूसरे पक्ष के दो युवकों को भीड़ ने अस्पताल के बाहर ही पीट दिया। जिसके बाद एक बार फिर हंगामे और अराजकता की स्थिति बन गई। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है

ADVERTISEMENTS