IAS, SAS समेत कई अधिकारियों का होगा प्रमोशन, 31 दिसंबर को जारी होंगे आदेश; यहां देखें चौंकाने वाले नाम!

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

several officers in mp including those from the ias and
PM मोदी से मिले धामी, विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए मांगा…

सरकार प्रशासनिक और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रमोट करने की तैयारी में है। इसके लिए दिसंबर के पहले पखवाड़े में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठकें आयोजित की जाएंगी। जिसके बाद राज्य सरकार आगामी 31 दिसंबर को अधिकारियों…

ADVERTISEMENTS

भोपालः मध्यप्रदेश सरकार प्रशासनिक और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रमोट करने की तैयारी में है। इसके लिए दिसंबर के पहले पखवाड़े में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठकें आयोजित की जाएंगी। जिसके बाद राज्य सरकार आगामी 31 दिसंबर को अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी करेगी।

इन अधिकारियों को प्रमोट कर प्रमुख सचिव और सचिव बनाया जाएगा।
2003 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी (IAS) संजय गोयल, निशांत वरवड़े और ज्ञानेश्वर बी पाटिल को पदोन्नति देकर प्रमुख सचिव के पद पर तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही 2011 बैच के 22 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नत कर अपर सचिव से सचिव पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। इन अधिकारियों में वीएस चौधरी कोलसानी, हरजिंदर सिंह, रुचिका चौहान, सौरभ कुमार सुमन, नेहा मारव्या, विजय कुमार जे, अनुराधा पी, विजय दत्ता, मोहित बुंदा, संजीव श्रीवास्तव, चंद्रमौलि शुक्ला, मनोज पुष्प, उमाशंकर भार्गव, गौतम सिंह, प्रीति जैन, ऊषा परमार, सरिता ओम बाला प्रजापति, मुजीबुर रहमान, दिनेश जैन, गिरीश शर्मा, शिवराज सिंह वर्मा और वीरेंद्र कुमार के नाम शामिल हैं।

इन अधिकारियों को उप सचिव के पद से पदोन्नत कर अपर सचिव बनाया जाएगा, ये 2014 बैच के अफसर है।

अवि प्रसाद
शीतला पटले
साकेत मालवीय
अरुण कुमार विश्वकर्मा
ऋषभ गुप्ता
नेहा मीना
तन्वी हुड्डा
आशीष वशिष्ठ
अंकित अस्थाना
आदित्य सिंह
लोकेश जांगिड़
ऋजु बाफना
भव्या मित्तल
क्षितिज सिंघल
सलोनी सिदाना
दिलीप यादव
रानी बाटद
चंद्रशेखर शुक्ला
दिलीप कापसे
बुद्धेश कुमार वैद्य
विनय निगम
अभय बेडेकर
सुधीर कोछार
अजयदेव शर्मा
नीतू माथुर
अंजू पवन भदौरिया
जमुना भिंडे  

इसके अलावा 2018 बैच के अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड में तथा 2023 बैच के अधिकारियों को वरिष्ठ समय वेतनमान में पदोन्नति दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS