उत्तराखंड में डॉक्टरों को लेकर ये महत्वपूर्ण ख़बर, जानिए क्या है इसमें जरूरी।

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी पूरी करने के लिए सेवानिवृत्त डॉक्टरों को दोबारा ड्यूटी पर बुला रहा है। अब आयु सीमा की कोई बाधा नह …और पढ़ें

सेवानिवृत्त विशेषज्ञ डॉक्टर दोबारा ड्यूटी ज्वाइन कर सकते हैं

आयु सीमा की बाधा हटी, पेंशन के अतिरिक्त वेतन मिलेगा

हल्दूचौड़ में एक रेडियोलॉजिस्ट ने कार्यभार संभाला, मरीजों को लाभ

स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में
सेवानिवृत्त डाक्टर फिर ज्वाइन कर सकते ड्यूटी, आयु सीमा की बाधा हटी

– स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी पूरी करने का चल रहा प्रयास

– पीएमएचएस या अन्य राज्य, केंद्रीय सेवाओं से सेवानिवृत्त डाक्टर की तलाश में विभाग

हल्द्वानी। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी भरने के लिए स्वास्थ्य विभाग नया अभियान चलाने जा रहा है। संयुक्त निदेशक डा. अजीत मोहन जौहरी ने सभी जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजा है।


इसमें बताया कि सेवानिवृत विशेषज्ञ चिकित्सक दोबारा ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। इसके लिए जिले में विशेषज्ञों के रिक्त पदों की सूचना महानिदेशक कार्यालय को देनी है। इसमें कोई आयु सीमा नहीं है, वहीं डाक्टरों को पेंशन के अतिरिक्त वेतन दिया जाना है।

जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी को भरने के लिए स्वास्थ्य विभाग नया प्रयास कर रहा है। इसके लिए पीएमएचएस संवर्ग व राज्य या केंद्रीय सेवाओं से सेवानिवृत्त विशेषज्ञ डाक्टर जैसे जनरल सर्जन, फिजीशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बालरोग विशेषज्ञ, निश्चेतक, रेडियोलाजिस्ट आदि को सरकारी अस्पतालों में संविदा पर रखा जाना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम जिला स्तर पर अभियान चलाते हुए ऐसे डाक्टरों को तलाश रहा है।

इस अभियान के तहत वर्तमान में एक सेवानिवृत्त चिकित्सक ने दोबारा ड्यूटी ज्वाइन की है। जहां रानीखेत में उप जिला अस्पताल के सेवानिवृत्त पीएमएस डा. देवेंद्र नेई ने हल्दूचौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेडियोलाजिस्ट पद पर कार्यभार ग्रहण किया है।

इससे हल्दूचौड़ व कोटाबाग क्षेत्र के मरीजों को लाभ मिल रहा है। चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशालय कार्यालय से आए आदेश अनुसार पर्वतीय जिलों में संविदा पर रखने वाले डाक्टरों को पेंशन के अतिरिक्त नियत मानदेय करीब डेढ़ लाख रुपये दिए जाने हैं।

जिले में यह अभियान मजबूती से चलाया जा रहा है विशेष चिकित्सकों के रिक्त पदों की जानकारी महानिदेशालय कार्यालय को भेजी हैं। वहीं सेवानिवृत्त विशेषज्ञ डाक्टरों को तलाश कर ड्यूटी ज्वाइन कराने की प्रक्रिया चल रही है।- डा. हरीश चंद्र पंत, सीएमओ