चुनाव ड्यूटी से घर लौट रहे कर्मियों की गाड़ी गिरी खाई में 3 घायल 1 की मौत

ख़बर शेयर करें

पौड़ी एसकेटी डॉट कॉम

Ad
Ad

चुनाव ड्यूटी से लौट रही एक कार के खाई में गिरने से एक कर्मचारी की मौत हो गई तथा 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को पौड़ी अस्पताल में भेजा गयाहै। घायलों को पौड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसा मंगलवार की सुबह पौड़ी-देवप्रयाग हाइवे पर भटकोट के समीप हुआ।
बताया जा रहा है कि वाहन में चार लोग सवार थे। एसडीएम सदर आकाश जोशी ने बताया कि पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर आज सुबह एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि इन चारों लोगों की चुनाव ड्यूटी नैनीडांडा ब्लॉक के अलग-अलग क्षेत्रों में लगी थी। चुनाव का सामान जमा करने के बाद ये सभी लोग देहरादून अपने घरों को लौट रहे थे। तभी रास्ते मे यह घटना घट गई।

राजस्व पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में रणवीर सिंह नेगी (50) पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी- भानियावाला, देहरादून की मौत हो गई है। जय सिंह (54 वर्ष) पुत्र रणजीत सिंह निवासी- सुमन विहार, ऋषिकेश, सुरेंद्र सिंह रावत (54 वर्ष) पुत्र भोला सिंह निवासी हाथीबड़कला, देहरादून और नरेंद्र गुसाई (45 वर्ष) पुत्र आनंद सिंह निवासी विकास नगर देहरादून गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने घायलों  पौड़ी अस्पताल में भेज गया।