2 बीवियां भाग गईं, पड़ोस की सुंदर महिला संग मनाने लगा रंगरलियां; सबकुछ देखा 14 साल के बेटे ने… ‘मुंह से झाग उगलकर हुई मौत’ लाश के साथ भी!
Son Caught Mother With Lover Strangle to Death: कानपुर में एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 14 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी और रातभर लाश के साथ सोती रही. उधर प्रेमी भाग गया था और अगले दिन सभी को मुंह से झाग उगलकर मरने की कहानी सुना दी.
Son Caught Mother With Lover Strangle to Death: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसी खौफनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसे सुनकर किसी का भी मां-बेटे के पवित्र रिश्ते से भरोसा उठ जाएगा. महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मां ने अपने ही जिगर के टुकड़े, 14 साल के बेटे को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने अपनी मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. जब मासूम बेटे ने इस गंदे खेल का विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की, तो बेरहम मां और उसके आशिक ने मिलकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी, हत्या के बाद भी कलयुगी मां का दिल नहीं पसीजा, उसने पूरी रात बेटे के शव को घर में छिपाकर रखा और सुबह पड़ोसियों को बताया कि बच्चे की मौत मुंह से झाग उगलने की वजह से हुई है. लेकिन जब पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की गहराई से जांच की, तो इस खौफनाक राज से पर्दा उठ गया और हर कोई सन्न रह गया. इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे इलाके में मातम और गुस्से का माहौल है, जबकि मुख्य आरोपी प्रेमी मौके से फरार हो गया है, जबकि महिला के पति और उसके बेटे अलग ही कहानी कह रहे हैं.
मां के अवैध संबंधों का गवाह बना 14 साल का बेटा
महाराजपुर इलाके में रहने वाले एक शख्स की पत्नी का पिछले कई सालों से अपने ही पड़ोसी युवक के साथ अवैध संबंध चल रहा था. महिला का पति गुजरात की एक कंपनी में नौकरी करता है और घर पर उसके तीन बच्चे रहते हैं. गुरुवार की रात करीब 9 बजे महिला का प्रेमी चुपचाप उसके घर पहुंचा. इसी दौरान महिला का 14 साल का बड़ा बेटा और 12 साल का मझला बेटा अचानक वहां आ गए और उन्होंने अपनी मां को उस गैरमर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया. जब बड़े बेटे ने इसका विरोध किया और घर शोर मचाने को हुआ तो प्रेमी ने मासूम को पीटा और गला घोंटकर उसकी सांसें हमेशा के लिए रोक दीं.
डिप्रैशर में जान देने को हुआ प्रेमी, मां ने रातभर छिपाई लाश
इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी को डर सताने लगा कि उसकी पोल खुल जाएगी, जिसके चलते उसने घर जाकर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. हालांकि, वक्त रहते गांववालों और रिश्तेदारों ने उसे बचा लिया. उधर, बेरहम मां ने अपने ही खून की लाश को पूरी रात घर के अंदर छिपाए रखा और किसी को भनक तक नहीं लगने दी. शुक्रवार की सुबह उसने पड़ोसियों को गुमराह करते हुए कहा कि उसके बेटे को पेट दर्द था और वह मुंह से झाग उगल रहा था. इसके तुरंत बाद उसकी मौत हो गई. मां ने सब को बताया कि उसकी तबीयत खराब थी जिससे उसकी सांसे थम गई. लेकिन किसी समझदार ग्रामीण ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को इस सनसनीखेज वारदात की खबर दे दी.
भाईयों ने भी मां का साथ दिया, पोस्टमार्टम से खुली पोल
सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घर की गहनता से जांच की. जांच के दौरान जब पुलिस ने मृतक किशोर के गले और शरीर पर चोट के निशान देखे, तो दाल में कुछ काला नजर आया. पुलिस कमिश्नर रघुकुल लाल और अन्य अधिकारियों ने जब छोटा भाई से पूछताछ की, तो उसने बताया कि कैसे उसका भाई पेट दर्द के बाद बेहोश हुआ था और मुंह से झाग आने लगा था. हालांकि, बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया. रिपोर्ट में साफ हो गया कि बच्चे की मौत बीमारी से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई थी. विसरा रिपोर्ट के लिए भी सैंपल सुरक्षित रख लिए गए हैं.
दो बीवियों ने छोड़ा था साथ, अब पुलिस कर रही तलाश
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपी प्रेमी करीब 35 साल का है और उसकी दो शादियां हो चुकी थीं, लेकिन दोनों ही बीवियां उसे छोड़कर जा चुकी थीं. इस खौफनाक वारदात के बाद से वह घर से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है. घटना के बाद से मृतक के दोनों छोटे भाई रो-रोकर बेहाल हैं और पूरे गांव में इस बात को लेकर भारी गुस्सा है कि आखिर कोई मां इतनी पत्थरदिल कैसे हो सकती है. किसी भी तरह की तनाव की स्थिति से निपटने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को मृतक के घर के बाहर तैनात कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद दोनों से आमने-सामने पूछताछ कर इस पूरे कांड का पर्दाफाश किया जाएगा.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


