Neem Karoli Baba Photo Vandalism: बाबा नीम करोली की तस्वीर को चाबी से गोदकर फाड़ने का आरोप; Video वायरल

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर MU स्थित ओमैक्स पाम ग्रीन्स सोसाइटी में पूज्य संत श्री नीम करोली महाराज जी के चित्र के साथ कथित बर्बरता और अपमान का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोसाइटी परिसर में लगी बाबा नीम करोली की तस्वीर को चाबियों से गोदकर फाड़ दिया गया।

घटना के उजागर होने के बाद ओमैक्स पाम ग्रीन्स सोसाइटी के निवासियों ने पुलिस से मामले का संज्ञान लेने का अनुरोध किया है।

देश-विदेश में करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र और हनुमान जी के अनन्य उपासक माने जाने वाले पूज्य संत श्री नीम करोली महाराज जी के चित्र के अनादर को लेकर ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में तनाव का माहौल बन गया। सेक्टर MU स्थित ओमैक्स पाम ग्रीन्स सोसाइटी में दो महिलाओं पर कथित रूप से महाराज जी की तस्वीर को चाबियों से कुरेदकर और गोदकर फाड़ने का आरोप लगा है।

इस घटना की जानकारी जैसे ही सोसाइटी के अन्य निवासियों और श्रद्धालुओं तक पहुँची, परिसर में भारी विरोध शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बताते हुए आरोपियों को चिन्हित कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

निवासियों में आक्रोश और पुलिस प्रशासन से गुहार
घटना के उजागर होने के बाद ओमैक्स पाम ग्रीन्स सोसाइटी के निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। प्रत्यक्षदर्शियों और निवासियों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी महिलाओं की पहचान सुनिश्चित की जानी चाहिए।

श्रद्धालुओं का कहना है कि किसी भी धार्मिक प्रतीक या संत-महात्मा के चित्र का इस प्रकार सार्वजनिक रूप से अनादर करना सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास है। गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट से मांग की जा रही है कि संबंधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं नीम करोली बाबा
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित ‘कैंची धाम’ के संस्थापक संत नीम करोली बाबा के अनुयायी पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स, फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग और हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स जैसी वैश्विक हस्तियां बाबा नीम करोली जी के प्रति अगाध श्रद्धा रखती हैं।

ADVERTISEMENTS