खूबसूरत पत्नी का ‘यार’ निकला गद्दार, पति गया बाहर तो दोनों ने घर में कर डाला कांड, फिर…

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

Rewari jitendra illicit affair  murder case : पत्नी से अवैध संबंध का शक होने पर प्रवीण उर्फ पपला ने अपने भतीजे अमन के साथ मिलकर जितेंद्र को मार डाला. उसका कहना है कि जितेंद्र उसकी गैरमौजूदगी में उसके घर आता था.

Rewari News: खूबसूरत पत्नी का 'यार' निकला गद्दार, पति गया बाहर तो दोनों ने घर में कर डाला कांड, फिर...
Rewari News: खूबसूरत पत्नी का ‘यार’ निकला गद्दार, पति गया बाहर तो दोनों ने घर में कर डाला कांड, फिर…

Rewari jitendra illicit affair  murder case : हरियाणा के रेवाड़ी जिले में युवक जितेंद्र की हत्या का खुलासा करते हुए स्थानीय पुलिस ने प्रवीण उर्फ पपला और उसके साथी अमन कुमार को गिरफ्तार किया है. प्रवीण का शक था कि उसकी पत्नी का जितेंद्र के साथ अफेयर है. इतना ही नहीं वह यह भी मानता था कि उसकी गैरमौजूदगी में जितेंद्र उसके घर आता है और उसकी पत्नी के साथ संबंध बनाता था. शक होने पर उसने अपने दोस्त अमन कुमार के साथ प्लान बनाया और साजिश के तहत जितेंद्र को बीयर पार्टी के बहाने बुलाकर हत्या कर दी. सीआईए रेवाड़ी और मॉडल टाउन थाना पुलिस ने गांव कमालपुर निवासी प्रवीण उर्फ पपला और अमन कुमार को गिरफ्तार करके जितेंद्र हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है. 

7 सितंबर को मिला था जितेंद्र का शव

ASP दीपिका अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को 7 सितंबर, 2026 को जानकारी मिली थी कि HPCL रिफाइनरी के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है. सूचना पर मॉडल टाउन पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. इस बीच चाचा उत्तम सिंह ने दावा किया कि गांव के प्रवीण उर्फ पपला सहित उसके एक अन्य साथी अमन कुमार ने ही जितेन्द्र के सिर पर चोट मारकर हत्या की है.चाचा के शक जताने पर पुलिस ने 2 आरोपियों प्रवीण उर्फ पपला और अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में खुल गया राज़

शुरुआत में हत्या से इन्कार करने वाले प्रवीण उर्फ पपला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पुलिस के सामने सारी सच्चाई उगल दी.  प्रवीण ने माना कि उसे संदेह था कि जितेंद्र का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था और वह घर आकर शारीरिक संबंध बनाता था. प्रवीण का दावा है कि उसने की बार टोका और अपनी पत्नी से दूर रहने के लिए. नहीं मानने पर उसने जितेंद्र को रास्ते से हटाने की साजिश रची. 

कैसे की हत्या

प्रवीण ने पुलिस को बताया कि  जितेंद्र को बीयर पार्टी के बहाने गांव कमालपुर स्थित शराब के ठेके पर बुलाया. प्रवीण, जितेन्द्र के साथ अपने भतीजे अमन कुमार को मिंडा कंपनी से लेने चला गया. यहां रिफाइनरी के पास गांव सुनसान रास्ते पर तीनों बाइक से उतरें, जहां उन्होंने फिर से बियर पी. इस बीच मौका मिलते ही पीछे प्रवीण ने  गाड़ी में रखी लोहे की भारी रॉड से जितेंद्र के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया. 

ADVERTISEMENTS