17 घंटे बाद खुला badrinath highway, पुलिस की निगरानी में वाहनों को भेजा गया आगे

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

Badrinath highway पर छिनका के पास मलबा आने के कारण यातायात बंद कर दिया गया था। लेकिन कड़ी मशक्कत के 17 घंटे बाद badrinath highway को खोल दिया गया है। जिसके बाद यहां से आगे पुलिस की निगरानी में वाहनों को भेजा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS


Badrinath highway पर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण मार्ग अवरूद्घ हो गया था। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया था। जिसे खोल कर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई थी।

लेकिन गुरुवार सुबह नौ बजकर 49 मिनट पर फिर से भूस्खलन होने ये बंद हो गया था। रातभर कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को खोला गया। सुबह साढ़े तीन बजे हाइवे को खोलकर यातायात को सुचारू कर दिया गया है।

दस हजार यात्रियों को किया गया रवाना
Badrinath highway को खोलकर रास्ते में फंसे दस हजार यात्रियों को आगे के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने सबसे पहले पीपलकोटी और बिरही की ओर फंसे यात्रा वाहनों को गंतव्य की ओर भेजा गया। जिसके बाद चमोली की ओर फंसे वाहनों को आगे की ओर भेजा गया।

रास्ता देखकर ही आगे बढ़ें यात्री
जिला आपदा प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गई है कि badrinath highway खोल दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हाईवे के दोनों तरफ फंसे वाहनों को आगे की ओर भेज दिया गया है। लेकिन यहां पर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इसलिए यात्री रास्ता ठीक से देखकर ही आगे बढ़ें।

ADVERTISEMENTS