बिगड़ा मौसम का मिजाज, यात्रा पर लगी रोक, sonprayag में रोके गए यात्री

ख़बर शेयर करें

केदारनाथ में मौसम खराब हो गया है। जिसके चलते यात्रा को रोक दिया गया है। केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को sonprayag में ही रोक दिया गया है। बारिश के कारण यात्रियों को रोका गया है।

Ad
Ad


प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार खराब बना हुआ है। केदारनाथ धाम व आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने के कारण केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। मौसम के खराब होने के चलते यात्रियों को sonprayag में ही रोक दिया गया है।

गुरूवार को यात्रा सुचारू रूप से चल रही थी। शुक्रवार सुबह भी हल्की बारिश हो रही थी। सुबह आठ बजे तक केदारनाथ धाम के लिए सोनप्रयाग से 4600 यात्री रवाना हो चुके हैं।

बता दें कि रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड हाईवे आज सुबह से बंद है। गौरीकुंड हाईवे तरसाली में अवरुद्ध है। रास्ते को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई है। लगातार मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है।

मानसून की दस्तक से कम हुई यात्रियों की संख्या
प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही चारधाम यात्रियों की संख्या घटने लगी है। पिछले दस दिनों से केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या औसतन पांच हजार तक पहुंच गई है।

इसके साथ ही अब केदारनाथ धाम में कारोबारी गतिविधियां भी बंद हो गई हैं। अधिकांश टेंट वाले नीचे लौट आए हैं। जबकि हेली सेवा पहले आठ कंपनियां संचालित कर रही थी। लेकिन अब उनमें से केवल दो ही हेली सेवा प्रदान कर रही हैं।