15 वर्ष से उपनल में कार्यरत कर्मियों ने सेवा मुक्त करने पर जताया विरोध, विधायक भगत को सौपा ज्ञापन

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt dot com

ADVERTISEMENTS

उपनल के द्वारा उत्तराखंड सरकार में अपनी 15 वर्षों से सेवा दे रहे कम को एक झटके में विगत 29 फरवरी को सेवा से बाहर किए जाने से कर्मचारियों ने आक्रोश व्यक्त किउन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी आधी जिंदगी उपनल के माध्यम से सरकार की सेवा में लगा दी है उन्हें अब बिना कारण ही सेवा से मुक्त कर दिया है इतना ही नहीं उनके स्थान पर कई लोगों को स्थाई नियुक्ति पत्र भी दिए जा रहे हैं

राज्य कर विभाग में स्टेनो ऑपरेटर समेत कई पदों पर कार्य कर रहे कर्मचारियों ने आज कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें अपना ज्ञापन सौंपते हुए सरकार से उनके होना है विभाग में इस स्थान पर नियुक्त की मांग की इस संबंध में बंशीधर भगत में सैनिक कल्याण और उपनल विभाग का कार्य देख रहे मंत्री गणेश जोशी से वार्ता की

दीपा जोशी के नेतृत्व में गए कर्मचारियों ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि वह पिछले 15 16 वर्षों से विभाग में अपनी सेवा दे रहे हैं लेकिन उन्हें एक झटके से बाहर कर दिया है से उनकी आजीविका पर विपरीत फर्क पड़ रहा है मार्च का महीना शुरू हो गया है बच्चों के नए क्लासों में एडमिशन होने हैं तथा कॉपी किताब तथा वर्दी भी लानी है ऐसे में उन्हें विभाग द्वारा बाहर किए जाने से पूरे प्रदेश के 138 कर्मचारियों के भविष्य को अंधकार में डाल दिया है। विधायक भगत से मिलने वालों में मुख्य रूप से दीपा जोशी , राकेश पांडे, दीक्षा जोशी, रीता शाह,दीपिका पडियार, वन्दना जोशी, हेमंत पाठक , दीप चौधरी, मनोज रावत ,आनंद सिंह सांगा ,किशोर जोशी ,दिनेश आर्य समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS