12 पेज का सुसाइड नोट, ‘सास बोलती है- 3 लाख रुपये दे और बेटी से तलाक ले’; IAS बनना चाहता था पर परेशान होकर न्यू इंदिरा नगर में फांसी लगा ली

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

युवक ने पत्नी कविता उर्फ मन्नत कामरिया व सास सिद्धिका कामरिया निवासी आगर तथा सास के पति गोपालसिंह चौहान पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सिलसिलेव …और पढ़ें

12 पेज का सुसाइड नोट, 'सास बोलती है- 3 लाख रुपये दे और बेटी से तलाक ले'; IAS बनना चाहता था पर परेशान होकर फांसी लगा ली
पत्नी को वापस नहीं भेज रही थी सास। – प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. नलखेड़ा निवासी राहुल नागझिरी क्षेत्र में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था
  2. दहेज प्रताड़ना के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रुपये मांगने की बात लिखी
  3. शादी के बाद जब पत्नी कविता मायके गई तो उसे वापस नहीं भेजा गया

, उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र के न्यू इंदिरा नगर में एक युवक ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के कमरे में पुलिस को 12 पेज का सुसाइड नोट मिला था। जिसमें उसने पत्नी, सास व सास के पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। नोट में लिखा है कि तुम मां-बेटी भी तड़प-तड़प कर मरोगी। सास पर उससे पांच लाख रुपये मांगने व पत्नी से तलाक लेकर दूसरी जगह शादी करने की बात लिखी है।

युवक यूपीएससी की तैयारी कर अधिकारी बनने का सपना देख रहा था। आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा निवासी राहुल (27 वर्ष) नागझिरी क्षेत्र में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। वह न्यू इंदिरा नगर में किराए के कमरे में रहता था। पड़ोस में रहने वाला सुभाष परीक्षा देकर लौटा और राहुल के कमरे पर गया तो वो फांसी के फंदे पर लटका मिला था।

12 पेज का सुसाइड नोट मिला

सुभाष ने नागझिरी पुलिस और राहुल के स्वजन को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके से 12 पेज का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें राहुल ने अपनी पत्नी कविता उर्फ मन्नत कामरिया व सास सिद्धिका कामरिया निवासी आगर तथा सास के पति गोपालसिंह चौहान पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सिलसिलेवार प्रताडऩा का विवरण लिखा है।

सास सिद्धिका पर राहुल ने परिवार को दहेज प्रताड़ना के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख रुपये मांगने की बात लिखी है। राहुल ने सुसाइड नोट में बताया कि वह आईएएस बनना चाहता था। इसी बीच 10 फरवरी 26 को उसकी शादी आगर की मन्नत उर्फ कविता कामरिया से हो गई। उसने एक रुपये का भी दहेज नहीं लिया।

पत्नी घर गई तो वापस घर नहीं भेजा

युवक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि शादी के बाद कविता घर गई तो उसे वापस नहीं भेजा गया। मात्र 10 दिन बाद 20 फरवरी को सास सिद्धिका ने फोन लगाकर पांच लाख रुपये और बेटी से तलाक मांगा। रुपये नहीं देने पर दहेज प्रताडऩा में पूरे परिवार को फंसाने की धमकी दी। सिद्धिका रोज फोन पर धमकियां देकर प्रताडि़त करती इस कारण 21 मई को वो यूपीएससी की परीक्षा भी ठीक से नहीं दे पाया।

सुसाइड नोट में सास के पति गोपालसिंह पर भी प्रताड़ित करने के आरोप लगाए है। नोट में लिखा है कि तुम मां-बेटी तड़प-तड़प कर मरोगी। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की जांच करवाई जा रही है। जिसके अलावा मोबाइल व काल डिटेल तथा मैसेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मर्ग कायम किया गया है।