रईस दिखाता था खुदको, प्यार के नाम पर घर से भागी लड़की, बाद में निकला पुताई वाला

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

 

Girl Elopes With Fake Rich Boy:

Girl Elopes With Fake Rich Boy: रियल और रील वाली लाइफ में थोड़ा नहीं कभी-कभार जमीन आसमान का फर्क होता है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है। सोशल मीडिया पर युवक की चमकती-दमकती लाइफस्टाइल को देखकर घर से लड़की प्यार के नाम पर भाग गई। लेकिन जब उसे पता चला कि जिसे में अमीर समझती थी वो प्रेमी पुताई वाला निकला, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

सोशल मीडिया पर खुद को दिखाता था रईस Girl Elopes With Fake Rich Boy

दरअसल ये पूरा मामला मध्य प्रदेश के शहडोल का है। यहां रहने वाली एक छात्रा की एक युवक से सोशल मीडिया पर जान पहचान हुई। 18 साल की ये छात्रा कुछ समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर करण नाम के युवक से बात कर रही थी।

छात्रा कॉलेज में फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर बाद में ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। युवक अपनी प्रोफाइल में आलीशान घरों के साथ तस्वीरे पोस्ट करता था। इसी के जाल में युवती फंस गई।

युवती को भगा ले गया

मिली जानकारी के मुताबिक ग्वालियर से पहले युवक शहडोल गया। जिसके बाद वो बस से बुढ़ार और ऑटो से जैतपुर गया। दोनों की मुलाकात हुई और दोनों ही फरार हो गए।

निकला पुताई वाला

युवती जब लापता हुई तो परिवार वालों ने छह जून को पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस की जांच में पता चला कि लड़की ग्वालियर के करण नाम के युवक के साथ बातचीत में थी। दोनों की तलाश करने पर लोकेशन ग्वालियर की मिली। जिसके बाद युवक के मामा के घर से युवती को खोजा गया।

युवती को छोड़कर फरार हुआ युवक

पता चला कि युवकी को वो मामा के घर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।बता दें कि सोशल मीडिया पर खुद को अमीर दिखाने के लिए वो आलीशान घरों के साथ फोटो पोस्ट करता था। लेकिन असल में वो पुट्टी और पुताई का काम करता है