यहां एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, दारोगा समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

गोरखपुर एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, दारोगा समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित
गोरखपुर में दस पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। – प्रतीकात्मक तस्वीर

गोरखपुर,।लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे एक दारोगा, आठ सिपाही व एक अनुचर को एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने निलंबित कर दिया। यह लोग अलग-अलग थाना, यातायात व पुलिस लाइन में तैनात थे।

ADVERTISEMENTS

इनपर हुई कार्रवाई

खजनी थाने में तैनात दारोगा लालचंद्र वर्मा, गगहा थाने के सिपाही अभिनव सिंह, बड़हलगंज में तैनात हरिकेश पाठक, पुलिस लाइन में तैनात सत्यप्रकाश पासवान, देवेंद्र यादव, दिग्निजय चौहान, यातायात में तैनात सूर्यकान्त, चिलुआताल में तैनात महिला सिपाही अर्चना राय, महिला थाना में तैनात अनुराधा सिंह व पुलिस लाइन के अनुचर असलम बिना अवकाश व किसी सूचना के लंबे समय से गैर हाजिर थे। एसएसपी के पूछने पर थाना प्रभारी, एसपी यातायात व एसपी लाइन ने इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भेजी थी। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि 10 पुलिसकर्मियो को अनुशासनहीनता, कर्तव्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है।

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को बांधकर पीटा

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को स्वजन ने रंगे हाथों पकड़ लिया। बंधक बनाकर पीटने के बाद सूचना पुलिस को दी। युवक की पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। मित्र की सूचना पर पहुंची गुलरिहा थाना पुलिस मेडिकल कालेज ले गई। घायल युवक के भाई ने आरोपितों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।

यह है मामला : गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की पड़ोस के ही एक युवती से प्रेम-संबंध था। दो साल पहले युवती की शादी हो गई और उसका एक बच्चा भी है। इसके बावजूद दोनों के बीच बातचीत व मिलना-जुलना जारी रहा। इसको लेकर कई बार युवती के भाई ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इस बीच युवक अपनी प्रेमिका से मिलने घर पहुंच गया। जानकारी होने पर युवती के स्वजन ने उसे दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा उमेश बाजपेई ने बताया कि घायल युवक के भाई की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS