वैक्सीनेशन के कार्यों में आई तेजी, ब्लैक फंगस और कोरोना ने बढ़ाई टेंशन
ADVERTISEMENTS
राज्य में कोरोनावायरस की तीसरी लहर से बचने के लिए वैक्सीनेशन को काफी रफ्तार के साथ किया जा रहा है राज्य के लिए आज अच्छी खबर है कि केंद्र से 40,000 डोज को वैक्सीन की राज्य को मिल जाएंगी। जिसके बाद वैक्सीनेशन कार्यों में और तेजी आएगी।दूसरी तरफ शुक्रवार को राज्य में ब्लैक फंगस के चार और नए मरीज मिले हैं
ADVERTISEMENTS
जबकि एक मरीज की मौत हुई है अब तक कुल मरीजों की संख्या 518 हो चुकी है जिनमे 104 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ कोविड के संक्रमण के शुक्रवार को राज्य में केवल 65 नए मामले सामने आए हैं जबकि 184 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं अच्छी बात यह है कि चंपावत और पौड़ी गढ़वाल जिले में कोई भी नया संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


