सीएम कैबिनेट की बैठक खत्म, किसानों और छात्रों के लिए कई बड़े ऐलान, पढ़िए सभी फैसले
Mohan Yadav Cabinet ke Faisle: सीएम मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, किसानों और छात्रों के लिए कई बड़े ऐलान, पढ़िए

भोपाल। Mohan Yadav Cabinet ke Faisle: सीएम मोहन यादव ने आज कैबिनेट की बैठक (Mohan Yadav cabinet decisions) बुलाई थी। बैठक में सीएम मोहन यादव और मंत्रियों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसके बाद प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई। बैठक में सबसे अहम फैसला छात्रों और स्कूलों लेकर लिया गया। बैठक के बाद लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह फैसलों की जानकारी दी है।
मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि 60 नए सांदीपनि स्कूल खुलेंगे, जिसें 25 हजार 500 करोड़ राशि खर्च होगी। 10 हजार शिक्षकों की भर्ती अभी की गई है। बोर्ड परीक्षा में 3 साल तक 100% परीक्षा परिणाम देने वाले प्राचार्य को 1 लाख रु की सम्मान राशि दी जाएगी और 100% परिणाम देने वाले स्कूलों को 5लाख रु की राशि दी जाएगी।
AI पर केंद्रित मिशन बुनियाद की शुरुआत हुई हैं। प्रदेश के आठ जिलों में इस AI मिशन की शुरुआत होगी।
Mohan Yadav Cabinet ke Faisle सहकारिता विभाग की कवच योजना को लेकर कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया है। अपेक्स बैंक और सहकारिता बैंक के माध्यम से डिफाल्टर किसानों को राहत मिलेगी। 50 करोड़ की अंशपुंजी राज्य सरकार एक बार में उपलब्ध कराएंगी।
जन विश्वास अभियान की शुरुआत सात अगस्त से छिंदवाड़ा से करेंगे। सभी मंत्री अपने अपने जिलों में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। जनता से संवाद के साथ सर्विस डिलेवरी की समीक्षा के साथ सरकार की योजनाओं की ग्राउंड रुट मॉनिटिरिंग की जाएंगी।
कई विभागों की योजनाओं के निरंतरता के लिए प्रस्तावों को मंजूरी। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की योजना की निरंतरता के लिए 1 हजार 99 करोड़ रु की मंजूरी दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


