भारत के पूर्व रेल मंत्री की पुत्रवधू नेपाल में लापता, 25 अगस्त की रात आखिरी बार हुई थी बात
Nepal Flash Flood: नेपाल-चीन सीमा के पास भोटेकोशी नदी में आयी विनाशकारी बाढ़ के कारण भारत के पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का परिवार चिंता में है. उनकी पुत्रवधू शर्मिष्ठा भौमिक रॉय लापता हैं और उनके पति उनकी तलाश में नेपाल गये हैं. 25 अगस्त के बाद से शर्मिष्ठा से नहीं हो पाया है संपर्क.
Nepal Flash Flood: नेपाल-चीन सीमा के पास भोटेकोशी नदी में आयी विनाशकारी बाढ़ (Flash Flood) के बाद भारत के पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का परिवार चिंता में है. मुकुल रॉय की पुत्रवधू शर्मिष्ठा भौमिक रॉय (43) बुधवार से नेपाल में लापता हैं. आपदा आने के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी परिवार का शर्मिष्ठा से संपर्क नहीं हो पाया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उनके पति और बीजपुर के पूर्व विधायक शुभ्रांशु रॉय पत्नी की तलाश में नेपाल रवाना हो चुके हैं.
आखिरी बार 25 अगस्त की रात हुई थी बात
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाड़ा (घटक रोड) की रहने वाली शर्मिष्ठा रॉय 21 अगस्त को एक ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से अपने मायके वालों के साथ नेपाल की यात्रा पर गयीं थीं. पारिवारिक सूत्रों और रिश्तेदारों ने बताया है कि शर्मिष्ठा ने आखिरी बार 25 अगस्त की रात को अपने पति शुभ्रांशु रॉय से फोन पर बात की थी. इसके बाद से उनसे या उनके साथ गये किसी भी सदस्य से संपर्क नहीं हो पाया है.
आपदा से प्रभावित संचार व्यवस्था
नेपाल के विभिन्न हिस्सों में बादल फटने, भू-स्खलन और भोटेकोशी नदी में उफान आने से कई गांव तबाह हो गये हैं. सड़कें टूट गयीं हैं. टेलीकॉम नेटवर्क पूरी तरह ठप हो गये हैं, जिसकी वजह से पर्यटकों का उनके परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं भी बढ़ गयीं हैं
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


