पुलिस में बंपर भर्ती का एलान… 9,662 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा, सितंबर में जारी होगा विज्ञापन

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक (जीडी), ड्राइवर, उप निरीक्षक और सूबेदार के मिलाकर 9,662 पदों पर भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय ने कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) …और पढ़ें

एमपी पुलिस में बंपर भर्ती का एलान... 9,662 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव ESB को भेजा, सितंबर में जारी होगा विज्ञापन
कर्मचारी चयन मंडल को भेजा गया भर्ती प्रस्ताव।

पुलिस में आरक्षक (जीडी), ड्राइवर, उप निरीक्षक और सूबेदार के मिलाकर 9,662 पदों पर भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय ने कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) को प्रस्ताव भेज दिया है। सितंबर में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होगा। पिछली भर्ती की तरह छह माह में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी है। यानी अगले वर्ष मार्च तक इनकी नियुक्ति हो जाएगी

HighLights

  1. मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती नियमों में कोई बदलाव नहीं
  2. कर्मचारी चयन मंडल को भेजा गया भर्ती प्रस्ताव
  3. 6 महीने में पूरी होगी 9662 पदों की चयन प्रक्रिया

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक (जीडी), ड्राइवर, उप निरीक्षक और सूबेदार के मिलाकर 9,662 पदों पर भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय ने कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) को प्रस्ताव भेज दिया है। सितंबर में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होगा। पिछली भर्ती की तरह छह माह में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी है। यानी अगले वर्ष मार्च तक इनकी नियुक्ति हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया जल्दी पूरी करने के लिए कहा

बता दें, उज्जैन में वर्ष 2028 में होने जा रहे सिंहस्थ की दृष्टि से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भर्ती प्रक्रिया जल्दी पूरी करने के लिए कहा है। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि भर्ती नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वर्ष 2025 में जिन नियमों के अंतर्गत आरक्षक और उप निरीक्षकों के पदों पर भर्ती की गई थी वही इस बार भी लागू रहेंगे।

पुलिस भर्ती बोर्ड का गठन भी हो जाने के आसार

उप निरीक्षक व सूबेदार के लिए लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार होगा, जबकि आरक्षकों के लिए लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी, पर साक्षात्कार नहीं। दोनों की मेरिट तैयार करने में शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंक भी जुड़ेंगे। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले वर्ष फिर विभिन्न श्रेणी के आठ हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। तब तक पुलिस भर्ती बोर्ड का गठन भी हो जाने के आसार हैं।

बोर्ड से जल्दी-जल्दी हो सकेगी पुलिस भर्ती

बता दें, मुख्यमंत्री ने पुलिस में भर्ती के लिए अन्य राज्यों की तरह बोर्ड बनाने के लिए कहा है, जिससे आवश्यकता के अनुसार जल्दी-जल्दी भर्ती की जा सके। अभी कर्मचारी चयन मंडल के पास काम का दबाव अधिक होने के कारण कई बार परीक्षाएं कराने में विलंब भी होता है। वर्ष 2023 की पुलिस आरक्षकों की भर्ती में आधार बायोमैट्रिक अपडेट कराकर मुन्नाभाइयों के परीक्षा में बैठने के मामले भी आ चुके हैं।

किस श्रेणी के कितने पदों पर होगी भर्ती

श्रेणीपदों की संख्या
आरक्षक (जीडी) के लिए कुल7,500 पद
आरक्षक (चालक) के लिए1,000 पद
शीघ्रलेखक के135 पद
सहायक उप निरीक्षक के कुल520 पद
सूबेदार के81 पद
उप निरीक्षक (जिला बल) के कुल412 पद
उप निरीक्षक (एसएएफ) के कुल69 पद
उप निरीक्षक (क्यूडी) केचार पद
उप निरीक्षक (अंगुली चिह्न) के22 पद
उप निरीक्षक (आयुध) के10 पद
उप निरीक्षक (फोटो) केनौ पद
ADVERTISEMENTS